सुमेरपुर।पालिका ईओ योगेश आचार्य ने सोमवार को कोलीवाड़ा रोड स्थित अपने निजी फार्म हाउस पर जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की घटना की जानकारी मिलते ही प्रत्यक्षदर्शियों ने उन्हें तुरंत सुमेरपुर के देवल पटेल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा आईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरु किया।
सूत्रों के अनुसार, आचार्य की स्थिति नाजुक बनी हुई है और हालात बिगड़ने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया जा सकता है
जैसे ही घटना की सूचना फैली, मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिरकार आचार्य ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।


