भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपनी चोट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान पैर के अंगूठे में लगी चोट के बाद से वह मैदान से दूर हैं। पंत ने सोशल मीडिया पर एक नई तस्वीर साझा की है, जिसमें उनके बाएं पैर पर अभी भी पट्टी बंधी हुई है।
तस्वीर में पंत जिम में ट्रेनिंग करते नजर आ रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा,
> “पता नहीं, इस तरह के कितने और दिन गुजारने होंगे।”
इससे पहले पंत ने एक पोस्ट में प्लास्टर लगे पैर की फोटो साझा कर लिखा था कि उन्हें ऐसी स्थिति से नफरत है। एक वीडियो में उन्होंने पैर से प्लास्टर हटाते हुए दिखाया था, लेकिन अंगूठे पर अभी भी पट्टी बंधी थी।
वापसी में अभी समय लगेगा
रिपोर्ट्स के अनुसार, पंत को पूरी तरह फिट होने में कम से कम छह सप्ताह लग सकते हैं। चोट उन्हें मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान क्रिस वोक्स की गेंद पर रिवर्स स्वीप खेलते समय लगी थी। इसके बाद वह सीरीज का आखिरी मैच और एशिया कप स्क्वाड से बाहर रहे।
भारत जल्द ही वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेलेगा। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि पंत इस सीरीज से पहले फिट हो पाते हैं या नहीं।

