*जश्न ए ईद मिलादुन्नबी सरकार की आमद महरबा़*
पाली मुख्यालय
अल्लाह रब्बुल इज्जत ने जब दुनियां बनाई ओर आदम को पैदा किया ओर जन्नत सजाई गई। फिर पुरे आलम के खुशीयों का ऐलान कर मेहबूबें कायनात को दुनियां में भेजा तो जमीनों आसमान पर फ़रिश्ते ओर आदम ओर चरिदें परिंदे सब खुशीयां मना रहे थे।की पुरे आलम के ताजदार मदीने के मालिकों मुख्तियार सरवरें कायनात जब तशरीफ़ लाए।तो दुनियां उनकी आमद के सद्के में रोशन हो गई।हर तरफ़ उजाला ही उजाला हो गया। ओर सरजमीन ए अरब में बोलबाला हो गया।तब आपके ओर मेरे मोला ए कायनात रहमत बन कर दुनियां को एक अल्लाह की इबादत का ऐलान फ़रमाया ओर दीन ए इस्लाम की दावत दी।

आपकी आमद को लेकर दुनियां का हर शख्स यहां तक की रूह ए ज़मीन की हर शै आपकी आमद की खुशी अव्वल से आखिर ओर ता क़यामत तक खुशीयों को मनाती रहेगी। प्यारे नबी की सुन्नतों पर अमल करती रहेगी।ओर हर साल हुजूर मौहम्मद मुस्तफा सल्ल0अलैय वसल्लम की यौमें पैदाइश मनाती रहेगी।

उसी के मद्देनजर हर साल की तरह इस साल भी सिरतुन्नबी कमेटी के जैरे साया सदर हाजी मोहम्मद रफीक गौरी व तमाम अराकिनें इंतेजिमायां भी 1500वीं योमें पैदाइश मनाने की तैयारियां जोरों शोरों से कर रहे हैं।सदर हाजी मोहम्मद रफीक गौरी ने बताया कि आगामी 4व5 सितम्बर को ईद मिलादुन्नबी शानो-शौकत से मनाई जाएगी।

4सितंम्बर को तमाम मुस्लिम इलाकों में मकान दुकान प्रतिष्ठान ओर मौहल्लों को रोशनी सजावट कर सजाया जाएगा।
ओर कमेटी के जिम्मेदारान पुरे शहर को तीन हिस्सों में बांट कर इनाम इकरामात के लिए दौरा कर अंजुमनों की हौंसला अफजाई करेगी।ओर 5सितंम्बर को सुबह 8बजे नाडी मौहल्ला हुसैनी चौक पर हिंदुस्तान के मशहूर आलिम हज़रत मौलाना अल्लामा जाकीर हुसैन साहब नईमी उत्तर प्रदेश की नुरानी दिलकश तकरीर बयान की जाएगी। जहां पुरे शहर के नामवर आलिम हज़रत मौजूद रहेंगे। हज़रत के हुजूर ए अकदस के बयान के बाद 9/30 बजे जुलूस ए मौहम्मदी का आगाज किया जाएगा।जो शहर के कदीमी रुट से गुज़रता हुआ नाडी मौहल्ला हुसैनी चौक पर अपने इकदाम को पहुंचेगा। जुलूस ए मौहम्मदी में हुजूर की सुन्नतों पर अमल करतें हुए नाते पाक ओर दीने इस्लाम के ताल्लुक के नारे लगाकर इस्लाम का पैग़ाम आम किया जाएगा। सदर हाजी मोहम्मद रफीक गौरी ने तमाम मुस्लिम भाईयों से इस्लामी परचम ओर लिबास में अमन-चैन ओर शांति के साथ शिरक़त करने की अपील की।ओर आका की मिलाद में शामिल होकर अपने दिलों को रोशन करने की अपील की। जुलूस ए मौहम्मदी के साथ पुलिस प्रशासन का माकूल जाब्ता व्यवस्था बनाने में जुलूस के साथ रहेगा।
*RJ22 News Pali
चीफ़ एडीटर सैय्यद फैयाज बुखारी*****

