in

पाली जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा तृतीय दिवस पर ध्वज-वंदन और लोकतंत्र बचाओ तिरंगा पद यात्रा का आयोजन

पाली, 15 सितंबर 2025: पाली जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा संगठन सृजन प्रशिक्षण अभियान के तहत पाली सहयोगी प्रशिक्षण शिविर के तृतीय दिवस पर ध्वज-वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ध्वज रक्षक के रूप में जोन प्रभारी एवं कांग्रेस सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन हटेला रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक खुशवीर सिंह जोजावर और सेवादल प्रदेश अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत थे।

शिविर के तीसरे दिन सुबह प्रातः वंदना, पी टी परेड, और व्यायाम के बाद देसूरी गांव में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके पश्चात देसूरी के मुख्य मार्गों पर “लोकतंत्र बचाओ तिरंगा पद यात्रा” निकाली गई, जिसका ग्रामवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

शिविर स्थल पर आयोजित समापन समारोह में पूर्व विधायक खुशवीर सिंह जोजावर ने कांग्रेस सेवादल की ऐतिहासिक भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान में देश का लोकतंत्र खतरे में है, ऐसे में सेवादल की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है। वहीं, सेवादल उपाध्यक्ष मोहन हटेला ने कहा कि कांग्रेस सेवादल का इतिहास गौरवमय है और इसके अनुशासित कार्यकर्ता संविधान की रक्षा के लिए विरोधी ताकतों का डटकर मुकाबला करेंगे।

सेवादल जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी ने अतिथियों का परंपरागत केप और सूत की माला पहनाकर अभिनंदन किया। साथ ही, शिविर में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम को राजस्थान कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत, प्रदेश कांग्रेस सचिव डिंपल राठौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र अडवाना, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष भैरोसिंह राजपुरोहित, देसूरी ब्लॉक अध्यक्ष राकेश चौहान, बाली ब्लॉक अध्यक्ष यशपाल सिंह राजपुरोहित, और सेवादल जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर सादड़ी नगर अध्यक्ष गोविंद व्यास, पूर्व नगर अध्यक्ष राकेश मेवाड़ा, पूर्व प्रधान सुशीला गौड़, कैंप प्रशिक्षक देवेंद्र शर्मा, जिला कांग्रेस महासचिव आमीन अली रंगरेज, प्रवक्ता प्रमोदपाल सिंह मेघवाल, यंग ब्रिगेड जिलाध्यक्ष गिरधारी लाल मीणा, महिला विंग जिलाध्यक्ष फरीदा बानो पठान, मोहनसिंह राजपुरोहित, दिलीपसिंह रावलवास, जिला सचिव शरीफ पठान, पार्षद वसीम नागौरी, जितेंद्र सोलंकी, अल्ताफ राजा, रासासिंह रावत, नाजब काठात, धनराज आर्य, गुलाब सोढा, चंपालाल बसंत, जस्साराम परिहार, जगदीश प्रजापत, भुराराम देवासी, नंदेश्वर जोशी, लक्ष्मण मेघवाल, सोहनलाल पालीवाल, असलम मेहर, राजेश वैष्णव, मालाराम राठौड़, चुन्नीलाल सिरवी, मीठालाल सेन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन और शिविरार्थी उपस्थित रहे।

कैप्शन: पाली जिला कांग्रेस सेवादल के प्रशिक्षण शिविर के तृतीय दिवस पर ध्वज-वंदन और “लोकतंत्र बचाओ तिरंगा पद यात्रा” का आयोजन, ग्रामवासियों ने किया भव्य स्वागत।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली में जनरल स्टोर से गहने-रुपए चोरी का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार।

मारवाड़ रोड पर खराब हालात: खाखला से लदा ट्रक पलटा, 40 हजार का नुकसान और दो माह से आमजन परेशान