in

सुमेरपुर: भारूदा गांव में बंद मकान का ताला तोड़ चोरों ने गहने उड़ाए, परिवार था मुंबई में

सुमेरपुर (पाली)। क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

सदर थाना क्षेत्र के भारूदा गांव में एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोर सोने-चांदी के गहने सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। घटना के समय मकान मालिक परिवार सहित मुंबई गया हुआ था।

जानकारी के अनुसार, भारूदा निवासी नाथूराम ब्राह्मण कुछ दिन पहले अपनी पत्नी के साथ किसी काम से मुंबई गए थे। पीछे उनका मकान बंद था।

शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और आलमारी व बक्सों में रखे सोने-चांदी के गहनों व अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया।

शनिवार सुबह ग्रामीणों ने मकान का ताला टूटा देखा तो घटना की सूचना पुलिस को दी। सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर जांच शुरू की। फिलहाल चोरी गए सामान की सटीक जानकारी मकान मालिक के मुंबई से लौटने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

गौरतलब है कि क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं।

इससे पहले पुराडा और नोवी गांव में भी चोर गहने, नकदी और बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में भय और आक्रोश व्याप्त है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत:इंडियन रेलवे अकाउंट सर्विस अधिकारी राठौड़ को दी गई श्रद्धांजलि।

पाली: निर्माणाधीन मकान में हादसा: चलते ग्लेंडर से मजदूर घायल, हाथ व चेहरे पर गहरे घाव।