in

पाली। अखण्ड सौभाग्य की कामना संग महिलाओं ने रखा करवा चौथ व्रत, चांद देखकर किया पूजन।

पाली। शुक्रवार को सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु और अखण्ड सौभाग्य की कामना के साथ करवा चौथ का व्रत रखा।

दिनभर निर्जल रहकर महिलाओं ने शाम को चांद निकलने का बेसब्री से इंतजार किया। जैसे ही आसमान में चांद दिखा, महिलाओं ने विधि-विधान से चांद का पूजन किया और छलनी से पहले चांद व फिर पति का चेहरा देखकर मंगल कामनाएं कीं। इसके बाद पति ने अपनी पत्नी को जल पिलाकर व्रत का पारण करवाया।

शहर में करवा चौथ के उल्लास का विशेष माहौल देखने को मिला। महिलाओं ने दिनभर साज-सज्जा में समय बिताया और कई जगहों पर पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाएं सोशल मीडिया पर फोटो व रील बनाकर अपलोड करती नजर आईं।

बाजारों में रही रौनक, पार्लरों में लगी भीड़

सुबह से ही बाजारों में करवा चौथ की खरीदारी को लेकर रौनक रही। ब्यूटी पार्लर और मेंहदी आर्टिस्टों के यहां महिलाओं की भीड़ रही।

वहीं, व्यापारियों ने करवा चौथ को लेकर कॉस्मेटिक, गहनों, साड़ियों और मिठाइयों पर विशेष डिस्काउंट ऑफर दिए।

कई युवा अपनी पत्नियों के लिए पसंदीदा साड़ियां, मिठाइयाँ और उपहार खरीदते नजर आए, तो कुछ ने अपनी जीवनसंगिनी को मोबाइल फोन भेंट कर दिन को और खास बनाया।

व्रत का किया उद्यापन

कई महिलाओं ने इस अवसर पर करवा चौथ व्रत का उद्यापन भी किया।

उन्होंने व्रती महिलाओं को घर बुलाकर सामूहिक रूप से पूजा की, गीत गाए और भगवान की आराधना की। इसके बाद सुहागिनों को भोजन करवाकर सुहाग की सामग्री भेंट की गई।

पाली में करवा चौथ का यह पर्व पूरे उत्साह, आस्था और पारिवारिक स्नेह के साथ मनाया गया।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जिला पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू (IPS) के निर्देशानुसार जिला पाली को नशा मुक्त एवं अपराध मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ऑपरेशन “प्रहार” के तहत बड़ी कार्यवाही की गई।

मेरठ: 8 करोड़ का ‘विधायक’! हरियाणा से आया करोड़ों का भैंसा बना मेरठ मेले का आकर्षण।