सोजत। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस द्वारा जारी व्हाट्सएप नंबर पर प्राप्त सूचनाओं एवं सतर्क निगरानी के तहत थाना शिवपुरा पुलिस ने शुक्रवार को महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विपिन (RPS) तथा वृताधिकारी सोजत जेठूसिंह करनोत (RPS) के निर्देशन में थानाधिकारी उरजाराम मय जाप्ता टीम ने नयागांव स्टेट हाईवे पर नाकाबंदी की। इस दौरान सोजत की ओर से आ रही केटा कार (नं. RJ30 CB 3066) को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक नाकाबंदी तोड़कर भाग निकला।
पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीछा किया, जहां कार को नयागांव से अबकाई ढाणी मार्ग पर छोड़कर आरोपी फरार हो गया। वाहन की तलाशी के दौरान 45.670 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया।
पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान शुरू कर दिया है।
एसपी आदर्श सिधू ने कहा कि अवैध नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जिले में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।


