जोधपुर। जोधपुर फोटोग्राफर्स एसोसिएशन की ओर से शनिवार को एक विशाल सिनेमैटिक वीडियो और फोटोग्राफी वर्कशॉप का आयोजन किया गया।
यह आयोजन आरटीडीसी घूमर होटल, उम्मेद गार्डन के पास जोधपुर में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक हुआ।
वर्कशॉप में भारत के प्रसिद्ध फोटोग्राफी मेंटर गौतम वरिया ने प्रतिभागियों को AI टेक्नोलॉजी के उपयोग से वेडिंग फोटोग्राफी को और प्रभावशाली बनाने के तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में फोटोग्राफी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी।
एसोसिएशन के सचिव प्रवीण शर्मा ने बताया कि इस वर्कशॉप का उद्देश्य फोटोग्राफर्स को नवीन तकनीकों, उपकरणों और आधुनिक शूटिंग शैलियों से अवगत कराना था ताकि वे अपने कार्य में और अधिक निखार ला सकें।
इस अवसर पर अध्यक्ष मुकेश कच्छवाह, उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह भाटी, कोषाध्यक्ष रामकरण चौधरी, सह सचिव ताराचंद परिहार सहित सैकड़ों फोटोग्राफर्स मौजूद रहे।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों को निम्नलिखित विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया:
वेडिंग सिनेमैटोग्राफी का परिचय
गिम्बल शूट का सही तरीका
एडवांस लाइटिंग तकनीक
आधुनिक वीडियो एडिटिंग
यह वर्कशॉप सभी फोटोग्राफर्स के लिए नई तकनीकों और ट्रेंड्स को समझने तथा अपने कौशल को और बेहतर बनाने का सुनहरा अवसर साबित हुई।

