in ,

RJ22 न्यूज रिपोर्टर कि जैसलमेर से विशेष रिपोर्ट- स्वर्ण नगरी जैसलमेर की रेत पर सजा पर्यटन का रंगीन कारवां और दिपावली कि धूम।

जैसलमेर। RJ22 न्यूज के विशेष रिपोर्टर दिपावली के शुभ अवसर पर जब भ्रमण के लिए पहुँचा तो उन्होंने जैसलमेर कि सुन्दरता और भ्रमण कि कुछ प्रमुख जगहो को अपनी कलम मे कुछ इस तरह उतारा।

जैसलमेर थार मरुस्थल की सुनहरी रेत, ऐतिहासिक किलों की भव्यता और लोक संस्कृति की मधुर सुरलहरियों ने जैसलमेर को एक बार फिर पर्यटकों से गुलज़ार कर दिया है। दीपावली अवकाश के साथ ही देश-विदेश से आए सैलानियों का तांता लगा हुआ है।

स्वर्ण नगरी कहलाने वाला जैसलमेर अपने सोनार किला, पाटवों की हवेली, गड़ीसर सरोवर और सम सैंड ड्यून्स की मनमोहक सुंदरता से हर आगंतुक का दिल जीत रहा है। शाम के समय ऊँट सफारी और लोक कलाकारों के गीतों पर पर्यटक थिरकते नज़र आते हैं।

होटलों और रिसॉर्ट्स में पारंपरिक राजस्थानी व्यंजन—दाल बाटी चूरमा, गट्टे की सब्जी और केर-सांगरी का स्वाद सैलानियों को बार-बार लौट आने को मजबूर कर रहा है।

पर्यटन विभाग के अनुसार इस सीजन में जैसलमेर में पर्यटकों की संख्या में 30 प्रतिशत से अधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शहर की गलियों से लेकर रेगिस्तान तक हर ओर उत्साह और आतिथ्य का राजस्थानी रंग बिखरा हुआ है वही चारो तरफ दिपावली कि धूम सोने पर सुहागा सी लग रही है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हजरत बिस्मिल्लाह शाह सरकार का उर्स ए पाक देर रात तक चला नातें कलाम का दौर मोमीन हुए फैज़याब

भाईचारे ओर इंसानियत को उजागर करती एक मिसाल