in

हजरत बिस्मिल्लाह शाह सरकार का उर्स ए पाक देर रात तक चला नातें कलाम का दौर मोमीन हुए फैज़याब

*शाह ए विलायत शहंशाह ए पाली हज़रत बिस्मिल्लाह शाह बाबा का 161वां उर्स ए पाक मनाया*

पाली जिला मुख्यालय पर स्थित मुस्लिम मुसाफिर खाना के पीछे कब्रिस्तान में स्थित दरगाह शरीफ पर आज दिन भर नूरानी कार्यक्रम आयोजित किए गए।
दरगाह कमेटी सदर मोहम्मद शोकीन रंगरेज ने बताया कि हज़रत का उर्स ए पाक हर साल की तरह इस साल भी बड़ी शानो-शौकत के साथ मनाया गया। जिसमें जौहर की नमाज के बाद तिलावत ए कुरान से आगाज़ किया गया।ओर अस्र की नमाज के बाद खत्म ए कादरीयां ओर फातिहा ख्वानी हुई। जिसमें मुरीदीन की ओर से 551किलो खीर पर फातिहा ख्वानी कर जायरीनों में तक्सीम की गई।


ओर मगरीब की नमाज़ के बाद दरबार ए वली में बाबा के दीवानों का हुजूम लगना शुरू हो गया।ओर बाबा के मुरीदों की जानिब से लंगर की देंगें जायरीनों में तक्सीम की गई। बाद नमाज़ ए इशा हजरत मौलाना मुश्ताक अहमद साहब कादरी असदी व खतीब़ हजरत इक़बाल साहब नूरी ने कौम को खिताब़ फ़रमाया।ओर औलिया अल्लाह की शान में शानदार तकरीर कर लोगों के दिलों को ईमान की रोशनी से सराबोर कर दिया।

वही मशहूर नात ख्वां हाजी मोहम्मद शरीफ बुलबुले राजस्थान व मौहम्मद फिरोज़ हशमती व हाफ़िज़ मोहम्मद जावेद अशरफी ओर मोहम्मद फिरोज अशरफी व मोहम्मद तौफिक रज़ा व मौहम्मद शोकीन हशमती ने एक से बढ़कर एक नातीयां कलाम पढ़कर दिलों को बागें मदीना कर दिया।

उर्स ए पाक का कार्यक्रम देर रात हुआ। सदर मोहम्मद शोकीन अली रंगरेज व सैक्रेटरी मोहम्मद अनवर छीपा व नायब़ सदर नियाज़ मोहम्मद रंगरेज व नायब सैकेर्टी इंसाफ़ अली रंगरेज व कैशियर मोहम्मद असलम भाई ओर भाजपा नेता आरिफ़ अली रंगरेज व समाजसेवी मुरीद आबिद अली रंगरेज मोहम्मद सलीम लाल जी छीपा आसिफ़ भाई छीपा ओर सैय्यद अली JDR रंगरेज साजिद अली

शाहरुख मीरा युनूस भाई रमजान भाई व समाजसेवी मेहबूब भाई खिंवाड़ा अख्तर भाई खैरादी मुख्तियार अली व जाकीर हुसैन इमरान मोहम्मद अख्तर हुसैन मोहम्मद शहजाद मोहम्मद यासीन भाई सहित हजारों जायरीनों ने उर्स ए पाक में शिरक़त कर दरबार ए वली में हाजरी देकर फैज़याब हुए।

दरगाह इंतेजामियां कमेटी ने तमाम जायरीनों का खैर मख्दम कर शुक्रिया अदा किया।
*RJ22 News Pali
चीफ़ एडीटर सैय्यद फैयाज बुखारी*****

Fayaj Bukhari

Written by Fayaj Bukhari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: रूंदिया गाँव में मानवता की मिसाल : दिव्यांग अशोक नायक को भेंट की इलेक्ट्रॉनिक थ्रीव्हीलर स्कूटी।

RJ22 न्यूज रिपोर्टर कि जैसलमेर से विशेष रिपोर्ट- स्वर्ण नगरी जैसलमेर की रेत पर सजा पर्यटन का रंगीन कारवां और दिपावली कि धूम।