जयपुर। प्रदेश में सर्दी ने अचानक जोर पकड़ लिया है। पहाड़ी क्षेत्रों में ठिठुरन बढ़ने लगी है। माउंट आबू में न्यूनतम तापमान गिरकर 0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जिससे यह प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान दर्ज हुआ। हिल स्टेशन के कई हिस्सों में ओस की बूंदें जमने लगी हैं।

मौसम विभाग ने बताया कि राजस्थान में ठंड का मौजूदा दौर अगले एक सप्ताह तक जारी रहने की संभावना है।
हालांकि कोल्ड वेव का असर थोड़ा कम हुआ है, जिसके चलते सुबह व शाम हल्की राहत महसूस होगी।
पिछले 24 घंटे का तापमान..
माउंट आबू: 0°C
नागौर: 5.5°C
फतेहपुर: 5.3°C
सीकर, कोटा, जोधपुर: रात का तापमान सामान्य से 4 डिग्री नीचे
सिरोही: दिन का तापमान सबसे कम 22.3°C
करौली, सीकर, कोटा, अलवर, उदयपुर: दिन का तापमान 26–27°C
बाड़मेर: प्रदेश में सबसे गर्म, अधिकतम 32.2°C
उधर, प्रदेश के अन्य जिलों में रात के तापमान में गिरावट जारी है।

रेगिस्तानी इलाकों में दिन के समय अभी भी हल्की गर्माहट बनी हुई है, लेकिन रातों में ठंड का असर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने अगले दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना जताई है।


