जयपुर। शहर की सड़कों पर तेज आवाज में पटाखे जैसी धड़धड़ाहट कर हुड़दंग मचाने वाले बुलेट बाइक सवारों के खिलाफ जयपुर पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। अभियान के तहत मानसरोवर, गोपा लालपुरा व आसपास के थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बड़ी संख्या में बाइक्स जब्त की और लगभग 135 तेज आवाज वाले साइलेंसर जब्त किए।

इन सभी जब्त साइलेंसर्स को शनिवार को मानसरोवर के रजत पथ चौराहे पर बुलडोजर चलाकर नष्ट किया गया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर मौजूद रहकर पूरी कार्रवाई की निगरानी की।
बुलडोजर एक्शन के दौरान डीसीपी साउथ राजर्षि राज, एसीपी आदित्य काकड़े, थाना प्रभारी लखन खटाना एवं महेंद्र सिंह मौजूद रहे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संशोधित साइलेंसर लगाकर शोर मचाना, स्टंट करना और सार्वजनिक शांति भंग करना कानूनन अपराध है। ऐसे वाहनों पर आगे भी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

