in

पाली में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी सवारियों से भरी जीप, 3 की मौत, 25 घायल,कलेक्टर–एसपी पहुंचे बांगड़ हॉस्पिटल, घायलों का चल रहा उपचार।

पाली। जिले में सोमवार को कुंडाल रोड पर एक बड़ा हादसा हो गया, जब पांच बोर सायरा (उदयपुर) से कुंडाल (बाली) जा रही सवारियों से भरी जीप का अचानक पिछला पहिया निकल गया। नियंत्रण खोने से जीप सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 25 से ज्यादा सवारियां घायल हो गईं।

घटना की सूचना मिलने पर जिला कलेक्टर एल.एन. मंत्री और पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धु तुरंत पाली के बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे और घायलों की स्थिति की जानकारी ली। अस्पताल प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए। गंभीर रूप से घायल 13 लोगों को पाली लाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार सभी सवार कुंडाल गांव में एक शोक सभा में शामिल होने जा रहे थे। जीप में क्षमता से अधिक सवारियां बैठी थीं। कुंडाल और दानवली के बीच स्थित ढलान पर वाहन का पीछे का पहिया निकलते ही जीप अनियंत्रित होकर नीचे खाई में जा गिरी।

मृतकों के नाम..

– तेरसी देवी (45) पत्नी सूरताराम, निवासी पांच बोर सायरा

– कालाराम (60) पुत्र लालाराम, निवासी पांच बोर सायरा

– सीता पत्नी दिनेश कुमार

इन घायलों को लाया गया पाली..
बाटू कुमारी (12) पुत्री सुरेश कुमार, रेश्मी (34) पत्नी सुरेश कुमार, अंति (23) पत्नी अमीनाराम, खीमाराम (45) पुत्र भीखाराम, मालाबाई (42) पत्नी मालाराम, धरमी बाई (30) पत्नी केसाराम, बिकली (50) पत्नी मंगलाराम, मुगलाराम (53) पुत्र गोमाराम, तेरसाराम (35) पुत्र लालाराम, अमिया (23) पत्नी रमेश कुमार, छाया (2) पुत्री रमेश कुमार, फूंकी बाई (35) पत्नी छोगाराम—सभी निवासी पांच बेरा सायरा, कोरवा व बाली क्षेत्र के बताए जा रहे है।

सभी घायलों का उपचार बांगड़ हॉस्पिटल में जारी है। कई घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत में भव्य स्वागत: प्रदेश महामंत्री नियुक्ति पर भूपेंद्र सैनी का जोरदार अभिनंदन।

पाली में ICDS निदेशक ने किया आंगनवाड़ी केंद्र दलपतगढ़ का निरीक्षण, व्यवस्थाओं और बच्चों की गतिविधियों की ली जानकारी।