in

देसूरी नाल घाट में बड़ा हादसा टला: चालक की सूझबूझ से 40 बारातियों की जान बची।

देसूरी नाल घाट के खतरनाक ढलान पर रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बारात लेकर जा रही बस के अचानक ब्रेक फेल हो जाने के बावजूद चालक की असाधारण सूझबूझ और साहस से बस में सवार करीब 40 बारातियों की जान बच गई।

जानकारी के अनुसार बस ढलान पर उतर रही थी, तभी ब्रेक का प्रेशर पाइप अचानक फट गया और बस के ब्रेक पूरी तरह फेल हो गए। देखते ही देखते बस अनियंत्रित होकर तेजी से नीचे की ओर दौड़ने लगी।

विकट परिस्थिति में चालक ने तुरंत निर्णय लेते हुए बस को सड़क किनारे बड़े-बड़े पत्थरों से रगड़ते हुए नियंत्रित करना शुरू किया।

इस प्रयास से बस की रफ्तार धीरे-धीरे कम हुई और कुछ ही देर में बस पूरी तरह रुक गई। बस के एक तरफ का हिस्सा पत्थरों से रगड़ने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन चालक की सूझबूझ ने सभी यात्रियों की जान बचा ली।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गए। सभी बारातियों को दूसरी बस में सुरक्षित रवाना किया गया। इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

चालक की बहादुरी और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता की सभी ने सराहना की।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली: 24 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार, कपड़ा मंगवाकर फर्म बंद कर हुआ था फरार।

पाली: फैक्ट्री में हादसे में श्रमिक की मौत, मुआवजा मिलने तक परिजन पोस्टमॉर्टम को नहीं हुए तैयार; 30 घंटे बाद माने।