in

बालोतरा : ऑनलाइन सट्टा कांड का भंडाफोड़, भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच पर सट्टा लगाते युवक गिरफ्तार।

बालोतरा में डीएसटी और शहर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाते एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल जब्त किए गए, जिनमें लाखों रुपए का अवैध लेन-देन और सट्टे का हिसाब-किताब मिला है। पुलिस ने मामले में जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पंचायत समिति के पास दबिश…

रात डीएसटी को सूचना मिली कि पंचायत समिति के पास एक व्यक्ति ऑनलाइन आईडी से क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहा है।

इस पर डीएसटी टीम ने बालोतरा पुलिस के साथ संयुक्त दबिश देकर आरोपी रवि पुत्र परमानंद निवासी गांधीपुरा, बालोतरा को हिरासत में लिया। मौके से दो मोबाइल जब्त किए गए, जिनमें भारत-दक्षिण अफ्रीका मुकाबले पर चल रहा सट्टा दर्ज मिला।

टीम ने की संयुक्त कार्रवाई…

आरोपी से पूछताछ जारी है। कार्रवाई में डीएसटी प्रभारी लूणाराम, कांस्टेबल उदयसिंह, धर्मेंद्रसिंह, शेंभूराम, मुकेश कुमार सहित बालोतरा थाना के एएसआई विरेंद्रसिंह, कांस्टेबल सुखदेव, अशोक कुमार और राजूमल शामिल रहे।

पुलिस अब मोबाइल डाटा और सट्टा नेटवर्क की जांच में जुटी है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली: फैक्ट्री में हादसे में श्रमिक की मौत, मुआवजा मिलने तक परिजन पोस्टमॉर्टम को नहीं हुए तैयार; 30 घंटे बाद माने।

रांची में धोनी के नए बंगले का निर्माण शुरू: साक्षी सिंह धोनी के नाम स्वीकृत, हिलटॉप लोकेशन से दिखेगा पूरा क्षेत्र।