in

भारत ने छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीताः इंग्लैंड को 100 रन से हराया; वैभव सूर्यवंशी ने 175 रन बनाए, 15 छक्के लगाए।

भारत ने छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत लिया है। टीम ने शुक्रवार को इंग्लैंड पर 100 रनों की बड़ी जीत हासिल की। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 411 रन बनाए।

भारतीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने 80 बॉल पर 15 चौके और 15 छक्कों के सहारे 175 रन बनाए। कप्तान आयुष म्हात्रे ने 53 रनों की पारी खेली। सेबेस्टियन मॉर्गन और एलेक्स ग्रीन ने 2-2 विकेट झटके।

412 रन का टारगेट चेज कर रही इंग्लिश टीम 40.2 ओवर में 311 रन पर ऑलआउट हो गई। आरएस अंबरीश ने 3 विकेट झटके। कालेब फॉल्कनर ने 115 रन बनाए। वे एक छोर से डटे रहे, लेकिन दूसरे छेर से विकेट गिरते रहे। जोकि इंग्लैंड की हार का कारण बना।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सवराड़ में रात्रि चौपाल: पेयजल-बिजली से लेकर सड़क व अतिक्रमण तक गूंजी ग्रामीणों की आवाज, अफसरों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।

T20 वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर: पाकिस्तान ले सकता है अपने फैसले पर ‘यू-टर्न’, श्रीलंका बोर्ड की चिट्ठी ने पलटी बाजी!