in

सीसीटीवी में कैद हुई बाइक चोरी, दो मिनट में चोर ले उड़ा बाइक- सोजत में शादी समारोह के बाहर खड़ी बाइक चोरी।

सोजत शहर में एक समारोह स्थल के बाहर खड़ी बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें चोर को वारदात को अंजाम देते हुए साफ देखा जा सकता है। हैरानी की बात यह है कि चोर ने दो मिनट से भी कम समय में बाइक चोरी कर ली।

पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार, नवीन कुमार नामक एक मजदूर 5 फरवरी को पुलिस थाने के पीछे स्थित पोकर फार्म हाउस में एक शादी समारोह में मजदूरी करने आया था। समारोह समाप्त होने के बाद जब वह वापस जाने लगा, तो उसकी बाइक मौके से गायब मिली।

इसके बाद आयोजन स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें एक व्यक्ति जैकेट और मफलर पहने हुए रात करीब 8:40 बजे बाइक चुराकर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। चोर बड़ी ही चालाकी से कुछ ही पलों में लॉक तोड़कर बाइक लेकर फरार हो गया।

पीड़ित नवीन कुमार ने इस संबंध में सोजत थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

शहर में लगातार बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं से आम नागरिकों में भय और आक्रोश का माहौल है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भामाशाह अवनि मेहता ने बच्चों को वितरित की शैक्षणिक सामग्री, विद्यालय में छाया उत्सव जैसा माहौल।

स्कूल की दो छात्राओं का जयपुर में होगा राजयपाल द्वारा सम्मान