पाली। शहर में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 82 वर्षीय बुज़ुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। शिवाजी नगर निवासी विद्यावती पत्नी तारावन सुबह वॉकिंग के लिए निकली थीं, तभी सुभाष नगर के पास तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल विद्यावती को तुरंत बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर उन्हें जोधपुर रेफर कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार, हादसे में विद्यावती के साथ दो अन्य महिलाएं भी चोटिल हुई हैं। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों में रोष..
इस हादसे के बाद इलाके के लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है। उनका कहना है कि सुबह-शाम सैर करने वालों के लिए सड़क पर सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं, जिससे इस तरह की घटनाएं बार-बार हो रही हैं।
