पाली/जवाली ***** आज सुबह करीब 10/ 11बजे के आस पास मातेश्वरी ट्रावेल्स
की बस जो नाडोल से पाली की तरफ आ रही थी।ओर स्थानीय खोड ग्राम वासी गिरधारी लाल बावरी ओर श्रवण कुमार बावरी ओर सांगवा ग्राम पंचायत के भैराराम मेघवाल बाइक से जवाली की ओर जा रहे थे।तेज रफ्तार बस ओर अनियंत्रित मोटर साइकिल की भिंडत होंने से घटना स्थल पर ही गिरधारीलाल व श्रवण बावरी की मौत हो गई।जबकि गंभीर रूप से घायल भैराराम मेघवाल को पाली अस्पताल इलाज के लिए रैफर किया गया।यह जानकारी देते हुए हुए स्थानीय सिरवी मेडिकल स्टोर के प्रोपराइटर समाजसेवी मुकेश सिरवी व समाजसेवी सादिक अली चुडीगर ने बताया कि घटना बडी ही भयावह थी ।मोके पर शव इधर उधर पड़े हैं। ओर आने जाने वाले राहगीरों में भी खौंफ पैदा हो गया। सरकार के नुमाइंदे पुलिस प्रशासन द्वारा बार बार अपील की जाती रही है कि हाइवे पर हैल्मेट पहन कर सुरक्षित सफर करे ओर स्वयं के साथ साथ अपने परिवार को संकट में ना डाले ।थोडी सी देरी आसान सफर को प्राथमिकता दें।ओर अनहोनी घटनाओं के घटित होने से बचें। फिलहाल स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को एक तरफ़ करवाकर यातायात व्यवस्था बनाने में जुटे हुए हैं।*चीफ़ एडीटर सैय्यद फैयाज बुखारी*****

