in

भारत का दबदबा कायम: पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप में भारत से मिली करारी शिकस्त- ईशान किशन के तूफान में उड़ा पाकिस्तान

गुलाम हुसैन की रिपोर्ट।⬆️

सोजत । क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह मुकाबला पूरी तरह एकतरफा रहा, जब ICC Men’s T20 World Cup के ग्रुप मैच में टीम इण्डिया ने पाकिस्तान को 61 रनों के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी। भारत की इस शानदार जीत के साथ ही एक बार फिर यह साबित हो गया कि बड़े मंच पर दबाव में पाकिस्तान टीम भारतीय चुनौती के सामने टिक नहीं पाती।

मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 175 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। पारी की शुरुआत से ही भारतीय ओपनर ईशान किशन ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उनके आक्रामक तेवरों के सामने पाक गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए और ऐसा लगा ही नहीं कि सामने कोई अंतरराष्ट्रीय स्तर की टीम गेंदबाजी कर रही है।

ईशान किशन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट लगाए। उनकी बल्लेबाजी ने शुरू से ही यह संकेत दे दिया था कि यह मुकाबला पूरी तरह एकतरफा रहने वाला है। उनके अलावा मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने भी उपयोगी योगदान देकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। शुरुआती चार बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके और पूरी टीम लगातार दबाव में नजर आई।

हालांकि उस्मान खान ने कुछ संघर्ष जरूर दिखाया, लेकिन बाकी बल्लेबाज “तू चल, मैं आया” की तर्ज पर पवेलियन लौटते चले गए। भारतीय गेंदबाजों ने सटीक लाइन-लेंथ और कसी हुई गेंदबाजी से पाकिस्तान की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

अंततः पाकिस्तान की पूरी टीम 114 रन पर सिमट गई और भारत ने यह मुकाबला 61 रन से जीत लिया। यह भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की सबसे बड़ी हार मानी जा रही है।

मैच के शानदार प्रदर्शन के लिए ईशान किशन को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस जीत के साथ भारत ने न केवल अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत की, बल्कि एक बार फिर पाकिस्तान पर अपनी क्रिकेटिंग श्रेष्ठता भी सिद्ध कर दी।

क्रिकेट फैंस के लिए यह मुकाबला यादगार बन गया, जिसमें भारतीय टीम का आत्मविश्वास और आक्रामक खेल साफ तौर पर देखने को मिला।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आलू की बोरियों में छुपाकर ले जाई जा रही 70 लाख की शराब-बीयर जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार।