in , ,

टी20 वर्ल्ड कप: भारत की धमाकेदार जीत, सेमीफाइनल से एक कदम दूर।

गुलाम हुसैन कि रिपोर्ट

भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे को हर विभाग में पछाड़ दिया और सेमीफाइनल की दहलीज पर पहुंच गया। मुकाबले में भारतीय टीम पूरी तरह हावी नजर आई।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने टी20 वर्ल्ड कप का रिकॉर्डतोड़ स्कोर खड़ा किया। टीम ने निर्धारित ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 256 रन बनाकर जिम्बाब्वे के सामने रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। भारत की ओर से अभिषेक शर्मा और हार्दिक पंड्या ने शानदार अर्धशतक जड़े और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम की शुरुआत लड़खड़ाई। हालांकि बेनेट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 97 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त साथ नहीं मिला। पूरी टीम लक्ष्य से काफी दूर रह गई और भारत ने यह मुकाबला 72 रन के बड़े अंतर से जीत लिया।

गेंदबाजी में भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए और विपक्षी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।

इस जीत के साथ भारत सेमीफाइनल के बेहद करीब पहुंच गया है। अब टीम इंडिया का अगला मुकाबला वेस्ट इंडीज से होगा। यदि भारत यह मैच जीतता है तो उसका सेमीफाइनल में प्रवेश लगभग तय हो जाएगा।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 वर्षीय शाहनवाज ने रखा पहला रोजा, दादा और नाना ने जताया हर्ष