in

पाली: एसपी IPS मोनिका सैन ने पाली मे पदभार किया ग्रहण, संगठित अपराध और नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई का ऐलान।

पाली। जिले को नई पुलिस अधीक्षक के रूप में IPS मोनिका सैन मिल गई हैं। उन्होंने सोमवार शाम को पदभार ग्रहण करते ही कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दीं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि संगठित अपराध और नशा तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।

एसपी मोनिका सेन ने यह भी कहा कि जिले में लंबित मामलों (पेंडिंग केस) का जल्द निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि आमजन को त्वरित न्याय मिल सके।

 

पाली एसपी कार्यालय पहुंचने पर मोनिका सैन को पुलिस जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयसिंह तंवर के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान जिले के सभी पुलिस अधिकारियों ने नई एसपी से परिचय भी दिया।

 

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने 13 मार्च की देर रात 64 आईपीएस अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी की थी। इसी के तहत मोनिका सैन को हाड़ी रानी बटालियन, अजमेर से कमांडेंट पद से स्थानांतरित कर पाली का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

 

वहीं, पूर्व पाली एसपी आदर्श सिधु को पुलिस उप महानिरीक्षक, पुलिस आर्ड बटालियन जयपुर के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत में हाईवे बायपास की मांग तेज, “सोजत बचाओ संघर्ष समिति” ने सौंपा ज्ञापन- ज्ञापन रैली मे उमड़ा जनसैलाब।

सोजत: सुरायता गांव में संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से सनसनी।