जयपुर। हज के मुकद्दस सफ़र की शानदार शुरुआत हुई। हज हाउस कर्बला से बसों के जरिए जायरीन को एयरपोर्ट के लिए रवाना किया गया, जहां से पहली फ्लाइट मदीना मुनव्वरा के लिए उड़ान भरी।
428 जायरीन ने शुरू किया पवित्र सफ़र…
इस पहली उड़ान में कुल 428 हज यात्री शामिल रहे, जिनमें:
218 महिलाएं
210 पुरुष
12 साल का एक बच्चा भी शामिल
सभी जायरीन पूरे जोश और अकीदत के साथ अपने पवित्र सफ़र पर रवाना हुए।
हज हाउस कर्बला से बसों को दिखाई गई हरी झंडी…
जयपुर स्थित हज हाउस कर्बला में यात्रियों को विदाई देने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां से बसों को झंडा दिखाकर रवाना किया गया।
इस मौके पर कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें:
हमीद मेवाती (प्रदेश अध्यक्ष, बीजेपी),सुनील शर्मा (कांग्रेस जयपुर शहर अध्यक्ष),शेख हाजी निज़ामउद्दीन,हाजी शाहिद मोहम्मद,सलीम अहमद
सहित शान तकवी, आरिफउद्दीन और अन्य गणमान्य नागरिक शामिल रहे।
भावुक विदाई, दुआओं के साथ रवाना हुए जायरीन...
हज यात्रियों को विदा करने के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा। परिजन और रिश्तेदारों ने दुआओं और शुभकामनाओं के साथ यात्रियों को अलविदा कहा।
उत्साह चरम पर…
हज यात्रा मुस्लिम समुदाय के लिए सबसे पवित्र यात्राओं में से एक मानी जाती है। जयपुर से हर साल बड़ी संख्या में जायरीन इस मुकद्दस सफ़र पर जाते हैं, और इस बार भी उत्साह देखने लायक रहा।

