in

पाली डेयरी में विकास की नई शुरुआत: 500 टन गोदाम और आधुनिक वजन कांटे का उद्घाटन।

पाली जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के परिसर में सोमवार को विकास कार्यों की नई कड़ी जुड़ गई।

सरस डेयरी में आधुनिक सुविधाओं से लैस गोदाम और नए वजन कांटे का भव्य उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम में डेयरी अध्यक्ष प्रतापसिंह बिठिया सहित संचालक मंडल के सदस्यों ने फीता काटकर इन सुविधाओं का शुभारंभ किया।

 500 टन क्षमता का आधुनिक गोदाम तैयार

डेयरी अध्यक्ष ने बताया कि करीब 500 टन क्षमता वाला गोदाम बनकर तैयार हो गया है, जिस पर लगभग 1 करोड़ 5 हजार रुपए का खर्च आया है।

इस गोदाम में अब:

घी का सुरक्षित भंडारण (AC सुविधा के साथ)

दूध पाउडर का अलग सेक्शन में स्टोरेज की व्यवस्था की गई है।

इससे डेयरी की स्टोरेज क्षमता में बड़ा इजाफा हुआ है और उत्पादों की गुणवत्ता को लंबे समय तक बनाए रखना आसान होगा।

20 साल पुराना कांटा बदला, अब 80 टन क्षमता

डेयरी परिसर में 80 टन क्षमता का नया वजन कांटा भी शुरू किया गया है, जिस पर करीब 33 लाख रुपए खर्च किए गए।

पहले यहां सिर्फ 20 टन क्षमता का कांटा था, जो करीब 20 साल पुराना हो चुका था। नए कांटे से अब बड़े वाहनों का वजन आसानी और सटीकता से किया जा सकेगा।

कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग रहे मौजूद उद्घाटन समारोह में…

पर्वतसिंह वोपारी, आनन्दसिंह कुरना, देवीसिंह दूदिया, मनोहरसिंह भारून्दा, समदरसिंह आकडावास, दलपतसिंह सरदारसमंद, राजेश वैष्णव मालपुरिया, कालूराम सिंगला और नगेन्द्रसिंह गुडा बिच्छू सहित कई संचालक मंडल सदस्य उपस्थित रहे।

डेयरी को मिलेगा बड़ा फायदा..

नई सुविधाओं के शुरू होने से:

उत्पादों की स्टोरेज क्षमता बढ़ेगी

क्वालिटी में सुधार होगा

परिवहन और तौल प्रक्रिया तेज व सटीक बनेगी

यह कदम पाली डेयरी को आधुनिकता की ओर ले जाने के साथ किसानों और डेयरी से जुड़े लोगों के लिए भी लाभकारी साबित होगा।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली। रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात: जीजा ने साली को झांसे में लेकर किया शोषण, पीड़िता ने बच्चे को दिया जन्म।

जयपुर से हज यात्रियों की पहली उड़ान रवाना, 428 जायरीन हुए रवाना।