in

पाली में एयर स्ट्राइक मॉक ड्रिल: 25 “घायल” रेस्क्यू, 10 मिनट का ब्लैकआउट।

पाली। शहर में आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए शुक्रवार शाम को बांगड़ कॉलेज परिसर में एयर स्ट्राइक की मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस अभ्यास में 25 “घायलों” के रेस्क्यू का सीन तैयार किया गया, जबकि शाम 7:30 से 7:40 बजे तक पूरे शहर में 10 मिनट का ब्लैकआउट रखा गया।

क्या हुआ ड्रिल में…

नागरिक सुरक्षा विभाग जयपुर के निर्देश पर हुई इस संयुक्त अभ्यास में एयर अटैक की काल्पनिक सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, सिविल डिफेंस, मेडिकल टीम, फायर ब्रिगेड और SDRF की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। सभी एजेंसियों ने समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्य करते हुए स्थिति को नियंत्रित करने का अभ्यास किया।

25 घायलों का रेस्क्यू

ड्रिल के दौरान करीब 25 घायलों का परिदृश्य बनाया गया। मौके से एम्बुलेंस के जरिए गंभीर घायलों को अस्पताल पहुंचाने का अभ्यास किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती रही।

अधिकारी रहे मौजूद…

अभ्यास के दौरान जिला कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी, एडीएम डॉ. बजरंग सिंह, एसडीएम विमलेन्द्र राणावत और नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

ब्लैकआउट में मिला सहयोग…

शाम 7:30 से 7:40 बजे तक शहर में पूर्ण ब्लैकआउट रखा गया। इस दौरान बाजारों और घरों की लाइटें बंद रहीं और आमजन ने प्रशासन का सहयोग किया।

उद्देश्य..

कलेक्टर डॉ. गोस्वामी ने बताया कि इस तरह की मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा प्रबंधन तंत्र की तैयारी जांचना, विभागों के बीच तालमेल मजबूत करना और आमजन में सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़ाना

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली में तेज रफ्तार का कहर: FRT गाड़ी ने बाइक सवार बिजनेसमैन को मारी टक्कर, CCTV में कैद हादसा।

जोधपुर सहित मारवाड़ को बड़ी सौगात: वर्ल्ड बैंक ने 225 मिलियन डॉलर के हाईवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी।