जोधपुर। पश्चिमी राजस्थान के विकास को नई रफ्तार मिलने जा रही है। World Bank Executive Directors Board ने राज्य में हाईवे नेटवर्क को मजबूत करने के लिए 225 मिलियन डॉलर (करीब 1800 करोड़ रुपए) के बड़े प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना का सीधा लाभ Jodhpur सहित पूरे मारवाड़ क्षेत्र को मिलेगा।
800 किमी हाईवे होंगे अपग्रेड…
परियोजना के तहत करीब 800 किलोमीटर लंबे चुनिंदा हाईवे कॉरिडोर को अपग्रेड किया जाएगा। इसमें Jodhpur-Jaipur Highway जैसे अहम मार्ग शामिल हैं, जो पर्यटन, खनन और व्यापारिक गतिविधियों की रीढ़ माने जाते हैं।
जोधपुर को मिलेगा बड़ा फायदा…
जोधपुर क्षेत्र में खनन, हस्तशिल्प और पर्यटन प्रमुख आर्थिक आधार हैं, लेकिन कमजोर सड़क ढांचा लंबे समय से बाधा बना हुआ था। इस प्रोजेक्ट के बाद:
माल परिवहन तेज होगा
लॉजिस्टिक्स लागत घटेगी
स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा
पर्यटन में वृद्धि से होटल और ट्रैवल सेक्टर को फायदा होगा
बेहतर सड़कों के कारण पर्यटकों को सुरक्षित और सुगम यात्रा अनुभव मिलेगा, जिससे रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
सड़क सुरक्षा पर रहेगा विशेष जोर…
राज्य में बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए इस योजना में सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। करीब 250 किलोमीटर के हाई-रिस्क कॉरिडोर पर डिजिटल सिस्टम से ट्रैफिक मॉनिटरिंग की जाएगी और नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
परियोजना की खास बात यह है कि इसमें पारंपरिक निर्माण मॉडल की बजाय Road as a Service कॉन्सेप्ट अपनाया जाएगा, जिसमें सड़क निर्माण के साथ-साथ उसकी पूरी लाइफ साइकिल—गुणवत्ता, सुरक्षा और उपयोगकर्ता अनुभव—पर ध्यान दिया जाएगा।
नए फाइनेंस मॉडल से राहत..
इस प्रोजेक्ट में पहली बार स्टेप-अप लोन मॉडल लागू किया जा रहा है, जिससे शुरुआती वर्षों में वित्तीय दबाव कम रहेगा। साथ ही पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) के जरिए करीब 295 मिलियन डॉलर का निजी निवेश भी जोड़ा जाएगा।
विशेषज्ञों के अनुसार, इस योजना से:
अच्छी सड़कों का प्रतिशत 40% से बढ़कर 70% तक हो सकता है
प्रमुख शहरों के बीच यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगी
कुल मिलाकर यह परियोजना Rajasthan के संतुलित विकास और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही


