in

महेंद्र मेहता बने कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के पाली जिलाध्यक्ष

पाली | 26 अप्रैल 2026 राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पूर्व पार्षद एवं प्रमुख उद्योगपति महेंद्र मेहता को उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ का पाली जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष मुकुल गोयल द्वारा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशों पर की गई है।

वरिष्ठ विरासत और नई जिम्मेदारी महेंद्र मेहता वरिष्ठ कांग्रेस नेता रंगराज मेहता के पुत्र हैं। उनकी नियुक्ति पर संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि मेहता के नेतृत्व में जिले के उद्योग जगत और व्यापारियों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी।

कांग्रेसजनों में हर्ष की लहर इस मनोनयन पर स्थानीय कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है। कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व सहित मुकुल गोयल, पाली लोकसभा प्रत्याशी संगीता बेनीवाल, जिलाध्यक्ष शिशुपालसिंह निम्बाड़ा और विधायक भीमराज भाटी का आभार प्रकट किया।

मेहता को बधाई देने वालों में पूर्व सभापति प्रदीप हिंगड़, मांगीलाल गांधी, प्रवीण कोठारी, ब्लॉक अध्यक्ष हकीम भाई, महावीर कटारिया, मेहबूब टी, ताराचन्द चन्दनानी, अभिषेक चोपड़ा, राकेश डाकलिया और सज्जन धारोलिया सहित अनेक पदाधिकारी शामिल रहे।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाड़न ओम आश्रम में भव्य समारोह: अवतार पुरी महाराज बने महामंडलेश्वर।

पाली भाजपा के ‘शक्ति केंद्र’ का भव्य उदय; कल मुख्यमंत्री करेंगे लोकार्पण