सोजत। माली समाज के नवम सामूहिक विवाह सम्मेलन में गुरुवार को 21 जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ पवित्र अग्नि की साक्षी में फेरे लेकर दाम्पत्य जीवन की नई शुरुआत की। इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने पुष्प वर्षा कर नवविवाहित जोड़ों का अभीनंदन किया।

पोकर फार्म हाउस में आयोजित इस भव्य आयोजन में चारों ओर पारंपरिक रंग-बिरंगे परिधानों और साफा पहने स्त्री-पुरुषों की भीड़ ने सांस्कृतिक माहौल को और भी जीवंत बना दिया। विवाह की उमंग और उत्साह से सराबोर युवक-युवतियां पूरे समारोह में सक्रिय नजर आए।

समारोह में आशीर्वाद देने विभिन्न शहरों से माली समाज संस्थाओं के प्रतिनिधि पहुंचे। इस अवसर पर विधायक शोभा चौहान भी उपस्थित रहीं और नवदम्पत्तियों को शुभकामनाएं दीं।

कन्यादान कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। भीषण गर्मी के बावजूद पूरे आयोजन में अनुशासन, संयम और शालीनता का अद्भुत नजारा देखने को मिला। 30 अप्रैल को संपन्न इस आयोजन में 21 जोड़े सूर्य, चंद्रमा और तारों की साक्षी में जन्म-जन्मांतर के पवित्र बंधन में बंधते नजर आए।

स्टेज पर वरमाला का कार्यक्रम आयोजित हुआ, वहीं अतिथियों, भामाशाहों और सहयोगियों का सम्मान भी किया गया। गर्मी को ध्यान में रखते हुए समारोह स्थल पर मेडिकल टीम ने भी अपनी सेवाएं दी जिनमे ड़ा अशोक गेहलोत,ड़ा शांतिलाल सांखला,भंवरलाल,महेंद्र सहित अन्य चिकित्सा अधिकारी और कर्मी मोजूद रहे जिससे आयोजन सुरक्षित और सुव्यवस्थित बना रहा।

कार्यक्रम स्थल पर भंवरलाल सांखला परिवार द्वारा शीतल केरीपंन्ना शरबत कि व्यवस्था थी जिससे समारोह मे पहुँचे लोगो ने भीषण गर्मी मे शरबत का भरपूर आनंद लिया।

इस एतिहासिक सामूहिक विवाह सम्मेलन को सफल बनाने में संपूर्ण माली समाज जी जान से जुटा हुआ है महामण्डलेश्वर चेतन गिरी जी, माली समाज विवाह मुख्य प्रबंधन समिति में माली समाज अध्यक्ष चंपालाल सांखला, संयोजक लक्ष्मण राम गहलोत ,संरक्षक ताराचंद टांक एडवोकेट, सह संरक्षक मदनलाल छोटे वाला ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष मदनलाल पालरिया ,सचिव हेमाराम भाटी ,कोषाध्यक्ष कानाराम परिहार ,महामंत्री आनंद भाटी ,उपाध्यक्ष भोमाराम सोलंकी, पोकरराम कृर्षि फार्म हाउस के मदनराज टांक, राजेश सांखला,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती ऐश्वर्या सांखला, हरिकिशन टांक ,सचिव बालमुकन गेहलोत, सह संरक्षक रामचंद्र खेजड़ा ,सभा अध्यक्ष किशनलाल कछवाह ,सह मंत्री राकेश देवड़ा ,माली समाज चौधरी गोरधन लाल गहलोत, देवीलाल सांखला गणपत सिंह पालरिया, ताराचंद टांक, ,सोहन लाल सौराल,मोहन लाल परिहार,,मनीष पालरिया,मोहन लाल टांक, रामलाल टांक ,भंवर लाल टांक , रमेश कुमार सांखला (नेहड़ा बेरा) सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु जुटे रहे। वहीं चारण गढ़वी इंटर नेशनल फाउंडेशन अध्यक्ष अनोप सिंह लखावत,पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल,समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया अध्यक्ष रामस्वरूप भटनागर,फौजी अशोक सैन सहित कई गणमान्य जनों ने भी वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया।

