in ,

वरिष्ठ समाजसेवी नियामत खान पठान ‘बाबा रामदेव राज्य स्तरीय पुरस्कार’ से होंगे सम्मानित

पाली/राजस्थान | समाज सेवा के क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले वरिष्ठ समाजसेवी श्री नियामत खान पठान को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए ‘बाबा रामदेव राज्य स्तरीय पुरस्कार 2026’ के लिए चुना गया है।

बाबा रामदेव समाज सेवा संस्थान द्वारा घोषित इस पुरस्कार का उद्देश्य उन व्यक्तित्वों को प्रोत्साहित करना है जो समाज में सांप्रदायिक सौहार्द और मानवता की सेवा के लिए समर्पित हैं। संस्थान के प्रतिनिधियों ने बधाई देते हुए कहा कि श्री पठान का चयन उनके द्वारा किए गए निरंतर सामाजिक कार्यों और “इंसानियत ही सबसे बड़ा मजहब” के विचार को धरातल पर उतारने का परिणाम है।

संस्थान ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा— “मंदिर हो या मस्जिद, सेवा ही हमारा धर्म है।” इसी संकल्प के साथ नियामत जी पठान ने समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया है, जो आज के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली: किसानों की समस्याओं को लेकर एक्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष, मंडी में बढ़वाए तौल कांटे

सोजत के कस्तूरबा गांधी विद्यालय का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की सराहना।