in

सोजत: भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता राजेश तंवर का जन्मदिन धूमधाम से मनाया, दरगाह कमेटी सदर साकीर राजा ने किया सम्मान।

सोजत। भाजपा प्रदेश ओबीसी मोर्चा के प्रवक्ता एवं सोजत के लोकप्रिय नेता राजेश तंवर के जन्मदिन के अवसर पर हजरत नूरशाह बाबा मस्तानशाह बाबा दरगाह कमेटी के सदर (अध्यक्ष) मोहम्मद साकीर सिलावट (राजा) के नेतृत्व में दरगाह कमेटी सदस्य और मित्र मंडल ने उनके कार्यालय पहुंचकर जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया।

मंगलवार शाम को साकीर राजा सिलावट के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने पारंपरिक मारवाड़ी रीति-रिवाज के अनुसार राजेश तंवर का माल्यार्पण कर साफा पहनाकर अभिनंदन किया तथा जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इसके बाद केक काटकर राजेश तंवर ने उपस्थित सभी समर्थको व कार्यकर्ताओ का मुंह मीठा कराया।

इस अवसर पर राजेश तंवर ने कहा कि राष्ट्र और प्रदेश की सेवा करना हम सभी का प्रथम लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने पहुंचे सभी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में दरगाह कमेटी सदर मोहम्मद साकीर (राजा) सिलावट, अकबर पठान, अदनान सिंधी, फारूक शाह, इरफान बागड़ी, दानिश बागड़ी, सुलेमान पठान, तारीख खान, शेखू भाई, मोहम्मद इस्लाम, सरफराज सिलावट, फैजान सिलावट, जाकिर, शाहरुख, शाहरुख सिपाही, हसन शाह, साहिल खरादी, जय किशन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पेंशनर समाज भवन मे गणमान्यजनो ने धुमधाम से मनाया सत्तूसिंह भाटी का जन्मदिन, श्री भाटी के समाजसेवा और खेलों मे योगदान सरानीय- अनोपसिंह लखावत।

सोजत: सोजत टेंट किराया व्यवसायी समिति की वार्षिक बैठक सम्पन्न, अध्यक्ष प्रकाश गेहलोत ने की पद छोड़ने की घोषणा।