in

हजरत सैयद भूरे शाह बाबा का सालाना उर्स 29 जुलाई को धूमधाम से मनाया जाएगा

पाली। शहर के जंगीवाड़ा स्थित प्रसिद्ध दरगाह हज़रत सैयद भूरे शाह बाबा रहमतुल्ला अलैह का सालाना उर्स मुबारक आगामी 29 जुलाई (बुधवार) को बड़ी शानो-शौकत व अकीदत के साथ मनाया जाएगा।

उर्स के मौके पर बुधवार को बाद नमाज-ए-ईशा एक रूहानी महफिल का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता **अल्लामा मौलाना उबैदुल्लाह हैदरी साहब** का विशेष तकरीर (धार्मिक प्रवचन) होगा। इसके साथ ही मशहूर नात ख्वाँ **मोहम्मद शरीफ साहब रिजवी** एवं **फिरोज हसमती** बारगाह-ए-रिसालत में नातिया कलाम पेश करेंगे।

उर्स की तैयारियों में जुटा इंतजामिया कमेटी:

उर्स मुबारक को शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न कराने के लिए दरगाह कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हुए हैं। सदर अब्दुल शकूर, सेक्रेटरी अब्दुल कयूम और कैशियर मंजूर अहमद की अगुवाई में व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

इस दौरान असगर कुरैशी, शौकत अली, मोहम्मद आबिद, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद सईद, बाबू भलजी, मोहम्मद अबरार, मोहम्मद यासीन अली, मो. साजिद एवं मो. एजाज सहित कई खिदमतगार उर्स की तमाम व्यवस्थाओं को संभालने में पूरी निष्ठा से लगे हैं।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों में युवाओं को मौका देगी SDPI: प्रदेश अध्यक्ष अशफाक हुसैन का बड़ा ऐलान

सोजत निकाय चुनाव में AIMIM की एंट्री, जोर-शोर से चुनाव लड़ने का ऐलान।