in

नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों में युवाओं को मौका देगी SDPI: प्रदेश अध्यक्ष अशफाक हुसैन का बड़ा ऐलान

जयपुर (28 जुलाई 2026): सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI), राजस्थान ने प्रदेश में होने वाले आगामी नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इस संबंध में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशफाक हुसैन ने एक बड़ा ऐलान किया है।

प्रदेश अध्यक्ष अशफाक हुसैन ने कहा कि इस बार चुनाव में SDPI युवाओं और जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर मैदान में उतारेगी। पार्टी का मुख्य उद्देश्य नई सोच, नई ऊर्जा और ईमानदार नेतृत्व को स्थानीय शासन में आगे लाना है।

उन्होंने आगे कहा कि SDPI प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी और जनसेवा पर आधारित नगर निकायों का निर्माण करना चाहती है। इसी सोच के साथ पार्टी पूरे राजस्थान में संगठन को मजबूत करने और चुनावों में मजबूती से उतरने के लिए रणनीति बना रही है।

पार्टी के प्रदेश महासचिव नदीम अखतर ने भी कहा कि पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी और स्थानीय स्तर पर एक नया राजनीतिक विकल्प पेश करेगी।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत विधायक श्रीमती शोभा चौहान ने कि किले के जीर्णोद्धार की मांग, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने दिया शीघ्र कार्रवाई का भरोसा।

हजरत सैयद भूरे शाह बाबा का सालाना उर्स 29 जुलाई को धूमधाम से मनाया जाएगा