in

सोजत विधायक श्रीमती शोभा चौहान ने कि किले के जीर्णोद्धार की मांग, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने दिया शीघ्र कार्रवाई का भरोसा।

सोजत। सोजत विधायक श्रीमती शोभा चौहान ने राजस्थान की उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री श्रीमती दीया कुमारी से ऐतिहासिक सोजत किले के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार की मांग करते हुए सोमवार को विस्तृत पत्र सौंपा। उन्होंने किले के संरक्षण, विकास और पर्यटन की दृष्टि से आवश्यक कार्यवाही शीघ्र शुरू कराने का आग्रह किया।

विधायक श्रीमती शोभा चौहान ने कहा कि सोजत किला मारवाड़ की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और स्थापत्य विरासत का गौरवशाली प्रतीक है। वर्षों पुराने इस किले की ऐतिहासिक पहचान होने के बावजूद पर्याप्त संरक्षण और रखरखाव के अभाव में इसकी स्थिति लगातार जर्जर होती जा रही है। ऐसे में किले का जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण और पर्यटन विकास समय की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि यदि सोजत किले का समुचित विकास किया जाता है तो इससे क्षेत्र में पर्यटन को नई पहचान मिलेगी, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और ऐतिहासिक धरोहर का संरक्षण भी सुनिश्चित होगा।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्रीमती दीया कुमारी ने विधायक को आश्वस्त किया कि सोजत किले के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व को देखते हुए इसके जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के लिए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है तथा सोजत किले के विकास को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

विधायक श्रीमती शोभा चौहान ने उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि राज्य सरकार के सहयोग से सोजत किला एक बार फिर अपनी ऐतिहासिक भव्यता हासिल करेगा और राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों में अपनी अलग पहचान बनाएगा।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत में आईएफडब्ल्यूजे पत्रकार संगठन का महाकुंभ सम्पन्न, पत्रकार सम्मान, शपथ ग्रहण और सावन स्नेह मिलन में दिखी एकजुटता, निष्पक्ष और भयमुक्त पत्रकारिता का लिया संकल्प।