बगड़ी नगर । पाचुंडा कला में आयोजित जिला स्तरीय 70वीं छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता मैं माण्डा बनाम देसूरी के बीच आयोजित कड़े संघर्षपूर्ण मुकाबले में माण्डा ने देसूरी को दो गोल से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। कल प्रातः 8:00 बजे 17वर्षीय सेमीफाइनल मुकाबला माण्डा बनाम मंडला के बीच आयोजित होगा ।
द्वितीय सेमी फाईनल धीनावास बनाम पचुण्डा कलॉ के बीच खेला जायेगा वहीं 19वर्षीय छात्रा के सेमीफाईनल मुकाबले मंडला बनाम बिड़ला सोजत व द्वितीय सेमीफाईनल केन्द्रिय विद्यालय पाली बनाम इमानुअल मिशन विद्यालय पाली के मध्य खेला जायेगा।यह जानकारी शारीरिक शिक्षक खेलकूद संयोजक नरेन्द्र सिंह ने दी।
निर्णायक के रूप में जितेन्द्र सिंह भैसाणा, विरेन्द्र सिंह इन्दा, अभिषेक जैतावत ,कुन्दन सिंह राजपुरोहित अपनी महत्वपूर्ण सेवाएँ दे रहे है।

