in

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

आरिफ गौरी बगड़ी की रिपोर्ट।

बगड़ी नगर। बगड़ी नगर के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 5 में “आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के सर्वांगीण विकास, उनके उज्ज्वल भविष्य तथा उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि CHC प्रभारी डॉ. जगदीश चंद जी रहे। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रशासक बगड़ी नगर से भूंडाराम जी चौधरी, समाजसेविका जशोदा शर्मा, अध्यापिका एवं आंगनबाड़ी मेंटर टीचर पुष्पा कंवर जी, नर्सिंग ऑफिसर रविंद्र जांगिड़, मोहम्मद यूसुफ शेख, पत्रकार आरिफ गोरी एवं ओवैस रज़ा सहित गांव के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने बच्चों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने तथा उनके सर्वांगीण विकास के लिए सामुदायिक सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया।

इस अवसर पर गांव के प्रमुख लोगों द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शबाना बेगम, सहायिका संतोष कुमारी जीनगर एवं आशा सहयोगिनी संतोष कंवर का सम्मान किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके द्वारा बच्चों एवं ग्रामीण परिवारों के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम में चंचल सोनी, अनु कंवर, आमना बानो, जमिला बानो, रुखसाना बानो, कीर्तिका , जायदा बानो, फिरोजा बानो एवं आफसाना बानो सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत कॉन्वेंट विद्यालय में गूंजा स्वच्छता का संदेश, 4-बिन कचरा पृथक्करण की दी जानकारी, विद्यार्थियों को दिलाई स्वच्छता शपथ।