in

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सोजत में सम्मान एवं सुरक्षा शिविर आयोजित – सफाई मित्रों का सम्मान, स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

सोजत सिटी। स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत नगर पालिका सोजत सिटी की ओर से सफाई मित्र सम्मान एवं सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। अधिशाषी अधिकारी राघव सिंह मीणा के निर्देशन में आयोजित शिविर में सफाई मित्रों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सम्मान को लेकर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।

शिविर के दौरान नगर पालिका में कार्यरत सफाई मित्रों का मेडिकल हेल्थ चेकअप करवाया गया। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हें स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई मित्रों को नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश तंवर ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सफाई मित्रों द्वारा शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई।

चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश तंवर ने कहा कि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सफाई मित्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि सफाई मित्रों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान का विशेष ध्यान रखा जाना आवश्यक है।

कार्यक्रम में नगर पालिका अधिकारी जगदीश सोलंकी, हितेश सोनी, नागेंद्र सिंह, दीपक मीणा, एमआईएस गोविंद चौहान सहित नगर पालिका के नवनिर्वाचित पार्षद कैलाश चावला, अमराराम, रामावतार भाटी, ओमप्रकाश (गुरु), हरिकिशन, इरफान खान एवं नासिर सिलावट सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं सफाई मित्र उपस्थित रहे।

नगर पालिका सोजत सिटी की ओर से बताया गया कि स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत स्वच्छता, जनजागरूकता, सफाई मित्रों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा तथा उनके सम्मान से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के माध्यम से शहर में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सफाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत:जर्जर बास्केटबॉल कोर्ट को फिर मिलेगा नया जीवन, राजेश तंवर ने किया निरीक्षण।

सोजत: नवनीत राय ‘रुचिर’ को मिला ‘समरस साहित्य सम्मान’- कोटा में आयोजित संभागीय साहित्य अधिवेशन में हुआ सम्मान, देशभर से जुटे साहित्यकार।