पाली। जिले के प्रमुख राजकीय बांगड़ अस्पताल में सर्दियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए चिकित्सा सेवाओं के समय में बदलाव किया गया है। यह नई व्यवस्था 1 अक्टूबर से 31 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगी।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, अब बांगड़ अस्पताल का नियमित समय सुबह 09:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक रहेगा। वहीं, सरकारी एवं सामान्य अवकाश के दिनों में मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल सुबह 09:00 बजे से 11:00 बजे तक खुला रहेगा। अस्पताल प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे नए समय के अनुसार ही अस्पताल पहुंचकर चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाएं।

