in

पाली में बोले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा: “उद्यमी ही राजस्थान के विकास और प्रगति के असली ध्वजवाहक”

पाली। पाली शहर के अग्रसेन वाटिका में आयोजित लघु उद्योग भारती के उद्यमी सम्मेलन में आज राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि लघु एवं मध्यम उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और राज्य सरकार उद्यमियों को हर संभव सहयोग एवं अनुकूल माहौल प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम के दौरान मंच पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र गुप्ता, घनश्याम ओझा तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक अरुण कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और शहर के प्रमुख उद्योगपति भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में उद्यमियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि राज्य में निवेश, रोजगार और औद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए सरकार लगातार नीतिगत निर्णय ले रही है। सम्मेलन में उद्यमियों ने भी अपनी प्रमुख मांगों और सुझावों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया, जिस पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: दिव्यांगजनों ने किया नव निर्वाचित पालिका अध्यक्ष कीर्ति तंवर एंव राजेश तंवर का भव्य स्वागत।