पाली के पूर्व पार्षद एवं समाजसेवी आमीन अली रंगरेज का पवित्र हज यात्रा 2027 के लिए राजस्थान से जाने वाले हज यात्रियों को प्रशिक्षण देने हेतु लगातार पांचवें वर्ष हज प्रशिक्षक के रूप में चयन हुआ है।
केंद्रीय हज कमेटी, मुंबई द्वारा हज पॉलिसी के तहत निर्धारित नई पात्रता प्रक्रिया के अनुसार देशभर से राज्य हज कमेटियों के माध्यम से पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए। चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) एवं साक्षात्कार आयोजित किए गए। इस प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद आमीन अली रंगरेज का हज प्रशिक्षक के रूप में चयन किया गया।
हज प्रशिक्षक के रूप में रंगरेज राजस्थान से पवित्र हज यात्रा पर जाने वाले हज यात्रियों को हज के अरकान, यात्रा संबंधी आवश्यक जानकारियों, नियमों एवं व्यवस्थाओं के बारे में प्रशिक्षित करने में अपनी सेवाएं देंगे।
इसी क्रम में केंद्रीय हज कमेटी, मुंबई द्वारा 5 एवं 6 दिसंबर 2026 को दो दिवसीय ‘ट्रेनर टू ट्रेनी’ प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें चयनित हज प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
आमीन अली रंगरेज के लगातार पांचवें वर्ष हज प्रशिक्षक के रूप में चयनित होने पर हज कमेटी के सदस्यों, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं प्रबुद्धजनों ने उन्हें बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं।


