पाली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने अपने पाली प्रवास के दौरान सामाजिक सौहार्द और आत्मीयता का परिचय दिया। वे नाडी मोहल्ला स्थित स्थानीय निवासी वसीम रमज़ान खोखर के निवास स्थान पहुंचे, जहां उन्होंने खोखर की पूज्य माताजी से मुलाकात कर उनका कुशल-क्षेम पूछा और उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली।

मुलाकात के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने अत्यंत सादगी और आत्मीयता के साथ माताजी से संवाद किया। उन्होंने माताजी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखमय जीवन की कामना की।

वरिष्ठ नेताओं का बुजुर्गों के द्वार पहुंचना हमारी संस्कृति: वसीम खोखर
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के अचानक निवास पर पहुंचने पर वसीम रमज़ान खोखर ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वसीम खोखर ने कहा कि मदन राठौड़ का इस प्रकार एक कार्यकर्ता और आम नागरिक के घर आकर बुजुर्गों का हाल-चाल पूछना पाली की अटूट परंपरा और हमारी गंगा-जमुनी तहज़ीब का सजीव प्रमाण है। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व का यह आत्मीय व्यवहार कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने का काम करता है।
ये गणमान्य रहे उपस्थित
इस आत्मीय मुलाकात के दौरान क्षेत्र के कई प्रमुख लोग एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा, अशोक कुमार, मोहम्मद यासीन, गुफरान खोखर तथा शौकत खोखर सहित अनेक स्थानीय नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


