in

हज-2027 के जायरीनों के लिए दूसरी किस्त जमा कराने की अंतिम तिथि 30 नवंबर

पाली। हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा हज-2027 (1448 हिजरी) के लिए चयनित जायरीनों से दूसरी किस्त जमा कराने के संबंध में सर्कुलर जारी किया गया है।

हज ट्रेनर आमीन अली रंगरेज ने बताया कि प्रत्येक चयनित जायरीन को दूसरी किस्त के रूप में 1 लाख 25 हजार रुपये जमा कराने होंगे। राशि जमा कराने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।

जायरीन हज कमेटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट https://hajcommittee.gov.in, हज सुविधा ऐप अथवा भारतीय स्टेट बैंक एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की निर्धारित शाखाओं में पे-इन-स्लिप के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं।

अमजद अली अल्फ़ाज़ ने सभी चयनित जायरीनों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा में अपनी दूसरी किस्त जमा करवाना सुनिश्चित करें। अंतिम तिथि तक भुगतान नहीं करने पर हज यात्रा की सीट निरस्त हो सकती है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: आस्था और अकीदत के साथ अजमेर शरीफ के लिए रवाना हुआ 50 से अधिक जायरीनों का पैदल जत्था।

सोजत: सत्य धाम कबीर साहेब आश्रम में पहुंचे काशी लहरतारा धाम वाराणसी के आचार्य हजूर अर्धनाम साहेब, शिष्यों ने किया भव्य स्वागत।