in

बगड़ी नगर डाईट परिसर में तरणताल निर्माण की उठी मांग, शारीरिक शिक्षकों ने प्रधानाचार्य को सौंपा प्रार्थना पत्र।

बगड़ी नगर (पाली)। पाली जिले के शारीरिक शिक्षकों ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाईट), बगड़ी नगर के प्रधानाचार्य रामराज प्रजापत को प्रार्थना पत्र सौंपकर संस्थान परिसर में मानक आकार (स्टैंडर्ड साइज) का तरणताल (स्विमिंग पूल) बनवाने की पुरजोर मांग की।

शारीरिक शिक्षक जगदीश सेन ने बताया कि वर्तमान में पाली जिले के किसी भी सरकारी विद्यालय में मानक आकार का तरणताल उपलब्ध नहीं है, जिसके अभाव में जिले में राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने बताया कि डाईट परिसर में तरणताल का निर्माण होने से समय-समय पर आयोजित होने वाली तैराकी प्रतियोगिताओं के संचालन में सुविधा मिलेगी। साथ ही शारीरिक शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भी तैराकी एवं शारीरिक साक्षरता से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण के बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकेंगे।

इस अवसर पर शारीरिक शिक्षकों ने कहा कि तरणताल का निर्माण जिले के खेल विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा तथा इससे स्थानीय खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

प्रधानाचार्य रामराज प्रजापत ने शारीरिक शिक्षकों को आश्वस्त किया कि उनकी मांग से उच्चाधिकारियों को शीघ्र अवगत करवाकर तरणताल निर्माण के लिए उचित प्रयास किए जाएंगे।

शारीरिक शिक्षकों ने उम्मीद जताई कि इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेकर पाली जिले में तैराकी खेल को नई दिशा प्रदान की जाएगी।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: नूरशाह बाबा के उर्स पर अजमेर शरीफ से लाई मखमली चादर का निकला भव्य जुलूस,रात्रि मे होगा कव्वाली कार्यक्रम।