in

स्वच्छता में जनभागीदारी जरूरी, कचरा पात्रों का करें सदुपयोग : कीर्ति राजेश तंवर। नगरवासियों से स्वच्छ एवं सुंदर सोजत बनाने में सहयोग की अपील…

सोजत सिटी। शहर की स्वच्छता और सुंदरता बनाए रखने के उद्देश्य से नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति राजेश तंवर ने नगरवासियों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सोजत शहर हम सभी का अपना शहर है और इसे स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाए रखना केवल नगरपालिका ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।

तंवर ने बताया कि नगरपालिका की ओर से शहर के विभिन्न स्थानों पर कचरा पात्र रखवाए गए हैं, ताकि नागरिक आसानी से उनमें कचरा डाल सकें। इसके बावजूद कई स्थानों पर कचरा पात्रों के बाहर कचरा बिखरा दिखाई देना चिंताजनक है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि कचरा इधर-उधर फेंकने के बजाय निर्धारित कचरा पात्रों में ही डालें तथा अपने घरों और प्रतिष्ठानों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखें।

नगरपालिका अध्यक्ष ने कहा कि केवल कचरा पात्र रखवा देने से स्वच्छता का उद्देश्य पूरा नहीं हो सकता, बल्कि उनका सही उपयोग और नागरिकों का निरंतर सहयोग भी आवश्यक है। सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने की छोटी-छोटी आदतें शहर की सुंदरता और सफाई व्यवस्था में बड़ा बदलाव ला सकती हैं।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल नगरपालिका की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी की भागीदारी है। शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। तंवर ने नगरवासियों से स्वच्छ सोजत का संकल्प लेने और सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए अपने रचनात्मक सुझाव नगरपालिका के साथ साझा करने की भी अपील की।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लाखोटिया उद्यान का महापौर ने किया निरीक्षण, सौंदर्यीकरण व नियमित सफाई के दिए निर्देश

सोजत: कार्तिक पूर्णिमा पर सेवा की मिठास, सेवा मंडल ने अस्पताल व अन्न क्षेत्र में खीर,हलवा कि विशेष भोजन प्रसादी दी।