in

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक के निर्णयों पर व्यापारियों के लिए आउटरीच कार्यक्रम कल 

मंडिया रोड एसोसिएशन भवन में सुबह 11:30 बजे सीजीएसटी आयुक्तालय जोधपुर द्वारा होगा आयोजन, करदाताओं की जिज्ञासाओं का होगा समाधान

पाली, 25 नवम्बर। केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) आयुक्तालय, जोधपुर की ओर से जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों एवं सिफारिशों से व्यापारियों को अवगत कराने के उद्देश्य से एक विशेष आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम गुरुवार, 26 नवंबर 2026 को प्रातः 11:30 बजे स्थानीय मंडिया रोड एसोसिएशन भवन, पाली में आयोजित होगा।

इस कार्यक्रम के दौरान विभागीय अधिकारियों द्वारा 8 अक्टूबर 2026 को आयोजित जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में किए गए प्रमुख सुधारों, कर सरलीकरण, रिफंड प्रक्रिया और अनुपालन से जुड़ी सिफारिशों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में एक विशेष संवाद सत्र भी रखा गया है, जिसके माध्यम से व्यापारी और करदाता जीएसटी से जुड़ी अपनी जिज्ञासाएं, व्यावहारिक समस्याएं और सुझाव सीधे अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे।

सीजीएसटी आयुक्तालय ने पाली के सभी करदाताओं, व्यापारिक संगठनों और उद्यमियों से इस महत्वपूर्ण आउटरीच कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की है, ताकि वे नए नियमों और सुधारों का समुचित लाभ उठा सकें।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जनसेवा को समर्पित महेंद्र राठौड़ की पहल, 15 ट्यूबवेलों का निर्माण, आज संत श्री वचनाराम जी के सानिध्य मे 10 ट्यूबवेलो का होगा लोकार्पण।