जोधपुर। श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज, जोधपुर द्वारा सावन महोत्सव का भव्य आयोजन आज शाम शिवबाड़ी परिसर में उत्साहपूर्वक किया गया। समाज के अध्यक्ष महेन्द्र बोहरा और मंत्री नरेंद्र राज बोहरा ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंडल द्वारा प्रस्तुत सावन गीत से हुई, जिसमें सावन की शुभकामनाएं दी गईं। इसके पश्चात राधे-कृष्ण की अलौकिक झांकी ने सभी का मन मोह लिया।
इस मौके पर पारंपरिक खेलों के साथ-साथ गीत-संगीत, झूला, डांस प्रतियोगिता, तंबोला, म्यूजिकल चेयर, मिस एवं मिसेज सावन जैसी रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। महिलाओं में सेल्फी खिंचवाने का खासा उत्साह देखा गया।
महिला मंडल की सरला ओझा, अरुणा दवे, शारदा श्रीमाली, शशिकला ओझा, संतोष दवे व रजनी बोहरा ने शानदार नृत्य प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।
कार्यक्रम का मंच संचालन प्रिया रितेश शर्मा ने किया जबकि आरती व्यास ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

