*हज 2026के हज यात्रियों के 5106आवेदन स्टेट हज कमेटी को मिले*
पाली जिला मुख्यालय पर स्थित स्टेट हज कमेटी के वरिष्ठ सदस्य हाजी गुलाम रसूल उर्फ नैन जी छीपा ने बताया कि इस बार हज 2026के लिए 5106कुल हज यात्रियों ने आवेदन किया।जो पिछली बार से 1720 यात्री ज्यादा है।यह अल्लाह का करम है।जो अपने दर पर जियारत का मौका फराहम किया है।
छीपा ने बताया कि स्टेट हज कमेटी के अधिशासी अधिकारी अबु सुफियान ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया पुरी हो गई है।

ओर 5106आवेदनों में से 4587 आवेदन पूर्ण भरे हुए हैं।ओर 2712 हज यात्रियों को कवर नंबर भी जारी कर दिया गया है।
हज कमेटी के पूर्व सदस्य हाजी शाहिद मौहम्मद ने बताया कि इस बार राजस्थान प्रदेश को 4392हज यात्रीयों का कोटा मिलने की उम्मीद है। सैंट्रल हज कमेटी 12से 16अगस्त के बीच ओन लाइन लाटरी प्रक्रिया के तहत हज यात्रियों का चयन करेगी। चयनित हाजियों को पहली किस्त 20अगस्त तक जमा करवानी होगी।
छीपा गुलाम रसूल जी ने सभी 2026के हाजियों को मुबारकबाद दी।
RJ22 News Pali
चीफ़ एडीटर सैय्यद फैयाज बुखारी*****

