in

सोजत में धूमधाम से मनाई गई कजरी तीज, महिलाओं ने की पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना।

सोजत से संजय परिहार के साथ अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत।भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को सोजत में कजरी तीज का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की अनेक महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कर मंदिरों में एकत्र हुईं और भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा-अर्चना की।

इस पावन अवसर पर विवाहित महिलाओं ने पति की दीर्घायु और पारिवारिक सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखा, जबकि अविवाहित युवतियों ने योग्य वर की प्राप्ति और शीघ्र विवाह की कामना के साथ श्रद्धापूर्वक उपवास किया। मान्यता है कि कजरी तीज के दिन व्रत और पूजन करने से महिलाओं की समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

इस आयोजन में कृष्णा गहलोत, शालू बारोट, लता टाक, दुर्गा सांखला, दुर्गा शर्मा, रितु राव, भावना, उषा, खुशबू निक्कू, शोभा चौहान सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने सामूहिक रूप से गीत-भजन गाए और पारंपरिक कजरी गीतों पर नृत्य कर पर्व की शोभा बढ़ाई।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, कजरी तीज पर विशेष पूजन और उपाय करने से माता पार्वती और भगवान शिव का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। यह पर्व नारी शक्ति और भक्ति का प्रतीक माना जाता है, जिसमें पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सांस्कृतिक रंग भी देखने को मिला।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हर घर तिरंगा अभियान के तहत पाली में किसानों की तिरंगा ट्रैक्टर रैली

पाली: स्कूल चलो कार्यक्रम में जरूरतमंद विद्यार्थियों को मिला शैक्षिक सहयोग।