in

पाली : ह्यूमन राइट्स जस्टिस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का विस्तार, अकरम खान बने पाली जिलाउपाध्यक्ष।

पाली। ह्यूमन राइट्स जस्टिस एसोसिएशन की जिला व प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। प्रदेश अध्यक्ष एम.के. पठान, प्रदेश महासचिव जाहिद गौरी तथा वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में विभिन्न जिलों के नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई।

सोजत सिटी के सामाजिक कार्यकर्ता और स्वतंत्र पत्रकार अकरम खान को पाली जिले का जिलाउपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। संगठन ने उन पर विश्वास जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि वे न्याय से वंचित लोगों की आवाज को मजबूती से उठाएंगे।

इसके साथ ही सुरेश पंवार को प्रदेश मीडिया प्रभारी, नज़ीर अहमद कुरैशी एवं इस्माइल ख़ान छीपा एडवोकेट को प्रदेश संगठन सचिव, देवीलाल गुर्जर एवं फ़िरोज़ ख़ान राणावास को प्रदेश महासचिव सहित विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गईं।

प्रदेश अध्यक्ष एम.के. पठान ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे शीघ्र अपनी जिला कार्यकारिणी का गठन कर रिपोर्ट सौंपें और ईमानदारी व निष्ठा से संगठन को सशक्त बनाएं।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मजदूरी की मजबूरी: जान जोखिम में डाल मजदूर नदी पार करने को मजबूर

खतरनाक कोबरा के डसने से युवक की मौत, इलाके में दहशत