in

अंजुमन सीरतुन्नबी की बैठक: ईद मिलादुन्नबी ﷺ की तैयारियों की समीक्षा

  1. पाली: ईद मिलादुन्नबी ﷺ की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए अंजुमन सीरतुन्नबी की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को नाड़ी मोहल्ला स्थित कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अंजुमन के सदर, हाजी मोहम्मद रफीक गौरी ने की।

इस दौरान, आगामी 4 और 5 सितंबर को निकलने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जुलूस के मार्ग, सजावट, लाइटिंग, और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष रूप से बात हुई। इसके अलावा, सफाई, स्वास्थ्य सुविधाओं और शांति-व्यवस्था बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी चर्चा कर संबंधित पदाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए।

बैठक में सदर हाजी रफीक गौरी के साथ सेक्रेटरी हाजी सईद अंसारी, सैय्यद रमजान सर, शकील अहमद नागौरी, पूर्व पार्षद आमीन अली रंगरेज, महबूब खान खिंवाड़ा, इंसाफ सोलंकी, जाकिर गोरी, मकसूद अली चूड़ीगर, जावेद जिलानी, फारूक रंगीला, हाजी इसराइल खत्री, नजीर खान सिंधी, समीर गोरी, आमीन गोरी सहित कमेटी के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बॉलीवुड के बादशाह का बेमिसाल सफर: शाहरुख

भारतीय रुपये में बड़ी गिरावट: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पहली बार 88 के पार ।