in

पाली में मवेशी से टकराई बाइक, युवक की मौत: चचेरा भाई गंभीर घायल।

पाली/मारवाड़ जक्शन। मंगलवार देर रात भगवानपुरा के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब अचानक सड़क पर आए मवेशी से उनकी बाइक टकरा गई।

मारवाड़ जंक्शन थाना प्रभारी भारत सिंह रावत ने बताया कि घटना रात करीब 12 बजे हुई। खारची गांव निवासी अजय पुत्र सुगनराज अपने चचेरे भाई लोकेंद्र पंवार पुत्र रमेश के साथ आऊवा से बाइक पर गांव लौट रहा था। भगवानपुरा के पास अचानक सड़क पर मवेशी आ गया, जिससे बाइक टकराकर दोनों नीचे गिर पड़े।

हादसे में अजय के सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि लोकेंद्र पंवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले मारवाड़ जंक्शन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पाली रेफर कर दिया गया।

सूचना मिलने पर परिजन हॉस्पिटल पहुंचे। पुलिस ने मृतक का शव मारवाड़ जंक्शन हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली में ‘कॉफी विद कलेक्टर’ कार्यक्रम: छात्राओं ने किए रोचक सवाल, कलेक्टर ने दिए प्रेरणादायी जवाब।

जोधपुर: लद्दाख की तीन चोटियाँ फतह कर अब एवरेस्ट की ओर कदम बढ़ाएंगे जुड़वां अल्पिनिस्ट तपन-तरुण।